ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता तार-तार, पढ़ाई के दौरान नाबालिग छात्रा को ले भागा ट्यूशन टीचर

BEGUSARAI: बेगूसराय में गुरु और शिष्या का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। यहां ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक कलयुगी शिक्षक अपनी नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया। घटना फुलवड़िया था

बिहार: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता तार-तार, पढ़ाई के दौरान नाबालिग छात्रा को ले भागा ट्यूशन टीचर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में गुरु और शिष्या का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। यहां ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक कलयुगी शिक्षक अपनी नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की के परिजनों द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है और आरोपी ट्यूशन टीचर आमिर की तलाश में जुट गई है। लड़की के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।


दरअसल, बीते 21 नवंबर की शाम नाबालिग लड़की ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई। जिसके बाद लड़की के परिजन उसे तलाश करते हुए कैरीबाड़ी स्थित ट्यूशन टीचर आमिर के कोचिंग पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि वह ट्यूशन पढ़ने के लिए पहुंची ही नहीं थी। इस घटना के बाद से ट्यूशन टीचर आमिर भी घर छोड़कर फरार है। परिजनों का आरोप है कि आमिर ही शादी की नियत से उनकी बेटी को लेकर भाग गया है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। लड़की के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मामले पर फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की सघन छानबीन की जा रही है। कॉल डिटेल्स निकाला जा रहा है और उसके आधार पर जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता