ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: घरेलू विवाद के बाद हत्यारा बना पति, गोली मारकर अपनी ही पत्नी की ले ली जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी की सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड संख्या 3 की है। बताया ज

बिहार: घरेलू विवाद के बाद हत्यारा बना पति, गोली मारकर अपनी ही पत्नी की ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी की सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड संख्या 3 की है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज पति ने बीती रात पत्नी को सोये अवस्था में ही गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। 


मृतका की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड तीन निवासी नंदकिशोर यादव की 45 वर्षीया पत्नी सालो देवी के रूम में हुई है। पति द्वारा पत्नी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी विनय कुमार राय और साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। 


इधर, घटना के संबंध में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी है। पति का इलाज मेंटल हॉस्पिटल भागलपुर से भी चल रहा है। आरोपी पति दियारा में रहकर खेती-बाड़ी करता है। कभी-कभी घर पर आता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता