ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: घर में अकेली महिला को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर...

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। ताज़ा मामला बेगूसराय का है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली महिला को निशाना बना लिया और उसे गोली मार दी। घटना जिले के शाम्हो सरलाह

बिहार: घर में अकेली महिला को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। ताज़ा मामला बेगूसराय का है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली महिला को निशाना बना लिया और उसे गोली मार दी। घटना जिले के शाम्हो सरलाही गांव की है। गोली लगने से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।  


घायल महिला सरलाही गांव के अशोक झा की 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने महिला को सूर्यगढ़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया। महिला को दो गोली लगी है।


घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। पति और बेटे किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। पति अशोक झा पहले ड्राइविंग करता था, जो अब थाने की जीप निजी ड्राइवर के रूप में चलाता है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

टैग्स