ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान मर्डर की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग

बिहार: रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पास रेलवे ओवर ब्रिज की है।


मृतक की पहचान जमुई निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो रिकवरी एजेंस का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को पिंटू लोन की रिकवरी के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था। इसी दौरान सुभाष चौक ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर उसे गोली मार दी, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल फाइनेंस कंपनी के अन्य कर्मचारी भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि सुबह में संगठन के साथ बैठक करने के बाद लोन रिकवरी करने पिंटू कुमार निकला था। कुछ जगहों पर लोन की रिकवरी भी की थी। उसके बाद सूचना मिली उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।