ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: ड्यूटी से घर लौट रहा था नाबालिग लड़का, 10 बदमाशों ने बगीचे में ले जाकर किया गंदा काम

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10 बदमाशों ने पहले तो किशोर को अगवा कर लिया और बाद में उसे बगीचे में लेजाकर उसके साथ

बिहार: ड्यूटी से घर लौट रहा था नाबालिग लड़का, 10 बदमाशों ने बगीचे में ले जाकर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 10 बदमाशों ने पहले तो किशोर को अगवा कर लिया और बाद में उसे बगीचे में लेजाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने किशोर का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया कि वह घटना की जानकारी किसी को नहीं दे। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास की है।


दरअसल, मटिहानी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर शहर में कपड़ा दुकान में काम करता है। रविवार की रात पीड़ित किशोर दुकान का काम खत्म करने के बाद साइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पानगाछी के पास करीब 10 की संख्या में बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी और गलत कार्य करते समय वीडियो बनाकर उसे धमकी दिया है किसी को बताएगा तो वीडियो वायरल कर देंगे।


किसी तरह से किशोर घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। हत तो तब हो गई जब पीड़ित किशोर न्याय की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित किशोर को बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौटा दिया। जब किशोर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने इसे पुलिस का मामला बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। बाद में मीडियाकर्मियों की पहल पर किशोर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज शुरू हुआ। फिलहाल पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता