ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बिहार: साइबर ठगों ने कारोबारी से की लाखों की ठगी, सरसों सप्लाई के नाम पर ऐसे लगाया चूना

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक कारोबारी से इंडिया ऐप के द्वारा 8 लाख 35 हजार रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित कारोबारी ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद साइबर थाने

बिहार: साइबर ठगों ने कारोबारी से की लाखों की ठगी, सरसों सप्लाई के नाम पर ऐसे लगाया चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक कारोबारी से इंडिया ऐप के द्वारा 8 लाख 35 हजार रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित कारोबारी ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद साइबर थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


जानकारी के अनुसार, बछवारा थाना क्षेत्र के मरांची गांव के रहने वाले विनय कुमार ईश्वर के बेटे बलराम ईश्वर से ठगी हुई है। बताया जाता है कि पीड़ित ईश्वर इंटरप्राइजेज नाम से एक फर्म चलाते हैं। इंडिया ऐप द्वारा किसी व्यक्ति ने संपर्क किया और सरसों सप्लाई करने के नाम पर 8 लाख 35 हजार रुपए ठग लिया। रुपया लेने के बाद भी सरसों नहीं भेजा गया।


ईश्वर इंटरप्राइजेज के नाम से केनरा बैंक में खाता है। कारोबारी ने फोन पे एवं यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से ठग के खाते में 26 से 29 अगस्त के बीच 8,35,000 रुपए भेजा था। पीड़ित ने कहा कि बार-बार ठगों द्वारा और रुपए मांग करने पर शक हुआ। उन्होंने कहा कि फ्रॉड के द्वारा जब जीएसटी चलान दिया गया तो जांच करने पर पता चला कि खाताधारक का नाम और पता भी फर्जी निकला है। उसके बाद पड़े इतने 30 अगस्त 2024 को साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराया है।


पीड़ित व्यवसायी ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने अलग-अलग छह नंबरों से संपर्क किया था। ठगी करने वाले व्यक्ति का एचडीएफसी बैंक खाता नंबर 50100599848611 और पंजाब नेशनल बैंक का खाता नंबर 1456100100001629 जो तापुकारा अलवर राजस्थान ब्रांच का है। ठगी करने के बाद साइबर ठग लगातार तापुकारा एटीएम से पैसे निकलता है। कारोबारी ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता