ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: तिलक समारोह के दौरान खूनी खेल, मामूली विवाद में पूर्व उप सरपंच के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद तीन बदमाशों ने युवक को तबतक पीटा जबतक की उसकी जान नहीं चली गई। इस घटना के बा

Bihar Crime News: तिलक समारोह के दौरान खूनी खेल, मामूली विवाद में पूर्व उप सरपंच के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद तीन बदमाशों ने युवक को तबतक पीटा जबतक की उसकी जान नहीं चली गई। इस घटना के बाद तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा-1 पंचायत अंतर्गत बालूपर की है।


मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना अंतर्गत चमथा-1 पंचायत के पूर्व उप सरपंच रंजीत राय के 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि बीती रात मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार का तिलक था। तभी दो-तीन की संख्या में युवक वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर मनीष के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया है कि तीनों बदमाशों ने को ईंट एवं लाठी डंडे से पीट-पीटकर मनीष की जान ले ली। 


आनन फानन में परिजन उसे उठाकर इलाज के लिए दलसिंहसराय स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और तिलक की खुशियां पल भर में मातम में बदल गया। इस घटना के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।


घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में बछवारा थाने की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि मनीष कुमार ने झाड़खंड पुलिस में दौड़ कंप्लीट कर लिया था और आगे की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता