ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम का भारी विरोध, ग्रामीणों के साथ झड़प

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की ट

बिहार: छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम का भारी विरोध, ग्रामीणों के साथ झड़प
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम को घेर लिया। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जमकर लाठियां चटकाईं। उत्पाद विभाग की टीम शराब बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर जा रही थी, जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और जमकर हंगामा हुआ। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है।


दरअसल, सोमवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने हरदिया गांव पहुंची थी। शराब बेचने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने फुलेना चौधरी को गिरफ्तार किया था। फुलेना चौधरी की गिरफ्तारी से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि फुलेना चौधरी खजूर से ताड़ी उतारने जा रहा था तभी उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से नाराज लोग उत्पाद विभाग की टीम से उलझ गये और उन्हें खदेड़ने लगे।


जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों पर जमकर लाठियां चटकाईँ। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक हाथापाई और हंगामा होते रहा। बाद में उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई। पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है कार्रवाई के दौरान भीड़ के द्वारा हंगामा और पथराव किया गया था। इस मामले में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता