ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, लगाए यह गंभीर आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जिला परिषद सदस्य नीतीश कुमार समेत 8 लोगों के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चलाने का आरो

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, लगाए यह गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जिला परिषद सदस्य नीतीश कुमार समेत 8 लोगों के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगा था। जिस शख्स ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया, पुलिस टीम उसे ही गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। मामला चकिया ओपी क्षेत्र के रूपनगर गांव की है।


बताया जा रहा है कि होली के दिन चकिया ओपी के रूपनगर गांव में जिला परिषद सदस्य नीतीश कुमार समेत 8 के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर रूपनगर निवासी संजीव कुमार ने चकिया ओपी में मामला दर्ज कराया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस टीम संजीव कुमार के घर छापेमारी करने पहुंच गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आवेदक द्वारा 8  लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है तो पुलिस नामजद आरोपियों के घर पर किसी तरह की कोई छापेमारी नहीं कर उल्टे संजीव कुमार राय के घर पर ही बगैर महिला पुलिस के तलाशी ली गई और परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया एक और दो के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी और मामला को शांत करने का प्रयास किया जाता रहा।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता