ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार : बेगूसराय में दबंगों की करतूत, मवेशी चराने से मना करने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

BEGUSARAI : बेगूसराय में मवेशी चराने से मना करने पर दबंगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी की है। यहां बीते गुरुवार की शाम दबंगो

बिहार : बेगूसराय में दबंगों की करतूत, मवेशी चराने से मना करने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में मवेशी चराने से मना करने पर दबंगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी की है। यहां बीते गुरुवार की शाम दबंगों ने घर से बुलाकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान नावकोठी के वार्ड संख्या आठ के रहनेवाले राजो पंडित के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजो पंडित गांव के ही रहनेवाले छोटू सिंह के यहां उसके मवेशियों की देखभाल करते थे। पिछले कुछ दिनों से राजो पंडित आरोपी छोटू सिंह के घर नहीं जा रहे थे। इसी बात से नाराज छोटू सिंह ने राजो सिंह को घर से बुलाया और उनकी हत्या कर दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम आरोपी छोटू सिंह के लोग मृतक राजो पंडित को बुलाकर गांव से उत्तर ताराबाद पोखर के पास ले गया और वहीं राजो पंडित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रात करीब एक बजे आरोपी राजो पंडित को उसके घर के पास फेंककर चले गये। परिजन जबतक उन्हें अस्पताल लेकर जाते तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद थानाध्यक्ष राजीव रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।