ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चाचा पर ही लगा हत्या का आरोप

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां बंद कमरे से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव की है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने

बिहार : बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चाचा पर ही लगा हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां बंद कमरे से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव की है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक शख्स की पहचान गढ़पुरा के रजौड़ पंचायत स्थित बलुआहा गांव निवासी परमानंद महतो के 24 वर्षीय बेटे मंटुन कुमार के रूप में हुई है। मृतक मंटुन की पत्नी के मुताबिक उसके चाचा ससुर और उसका चचेरा भैसुर शराब का अवैध कारोबार करते हैं।मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्हीं लोगों ने मिलकर मंटुन की हत्या की है और हत्या की वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया है।


मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपने मायके गई थी इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने मंटुन की हत्या कर दी। जब परिवार के लोग खाना खाने के लिए मंटुन को तलाश कर रहे थे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।