ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: आपसी विवाद में मासूम की गला काट कर हत्या, सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़के की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्चे का सिर और धड़ दोनों

बिहार: आपसी विवाद में मासूम की गला काट कर हत्या, सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़के की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्चे का सिर और धड़ दोनों अलग कर दिया गया है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बरकुरवा द्वारिकापुर गांव की है।


मृतक बच्चे की पहचान अनिल कुमार महतो के 9 साल के बेटे अंकुश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले विजय महतो ने अंकुश के सिर को काट कर उसकी हत्या कर दी है और ग्रामीण जब उसे पकड़ने के लिए गए तो आरोपी ने बच्चे के पिता अनिल कुमार महतो पर भी गरासा से हमला कर उसे लहूहान कर दिया है।


बाद मे ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़कर धर दबोचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा है कि हत्यारे को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता