ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, जमीन विवाद में गोली मारकर की हत्या

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है जहां भतीजे ने चाचा की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी मच गई ह

भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, जमीन विवाद में गोली मारकर की हत्या
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है जहां भतीजे ने चाचा की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी है.  इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. 


घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सिरैया गांव की है. मृतक की पहचान सिरैया निवासी डोमन यादव के 50 वर्षीय पुत्र रामाकांत यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रामाकांत यादव खाना पीना खाकर घर के दरवाजे पर खड़ा था. तभी उसके भतीजे आदर्श उर्फ नोनू और गोपाल यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद दोनों भतीजे मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. 


इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं मृतक के साला कार्य लाल यादव ने बताया कि 18 कट्ठा का जमीन का विवाद चल रहा था जिसमें मृतक रामाकांत का उस 18 कट्ठा में 6 कट्ठा हिस्सा था. लेकिन दोनों भतीजे और उसके भाई जवाहर यादव और रामाशीष यादव जमीन का हिस्सा नहीं देना चाहता था. इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ और गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी. लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था. 


बीती रात इसी जमीन को लेकर विवाद हुआ. इसी से नाराज होकर भतीजा आदर्श उर्फ नोनू और गोपाल यादव ने अपने चाचा को घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, जब गोली की आवाज घरवालों ने सुनी और जैसे ही बाहर निकले तबतक में रामाकांत यादव की मौत हो चुकी थी और मौके से दोनों भतीजे हथियार लहराते हुए फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी. 


मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी है. आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस के पकड़ से दोनों भतीजे बाहर हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामाकांत यादव पेशे से किसान थे. मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं. इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता