ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

BEGUSARAI: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। जिसका खामियाजा आमलोगों को भु

शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। जिसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है। शराब के कारण लोगों की जान जा रही है। बेगूसराय में शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने एक वृद्ध महिला को ट्रैक्टर से रौंद दिया जिससे मौके पर ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है।


घटना लाखो थाना क्षेत्र लखनपुर गांव की है। मृतका की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव वार्ड- 2 निवासी स्वर्गीय नंदन पासवान का 65 वर्षीय पत्नी रामदाय देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के बेटे ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उनकी मां घर के पास स्थित बांसबाड़ी में बैठी हुई थी। तभी शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर ड्राइवर ने उन्हें ट्रैक्टर से रौंद दिया और ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। 


वही ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लाखो थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बेटे समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता