ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में हत्या कर मुखिया हुआ फरार, गिरफ्तारी को पुलिस कर रही तोबड़तोड़ छापेमारी

BEGUSARAI:बेगूसराय में मुखिया के द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर मुखिया फरार हो गया है। वहीं वारदात के बाद ग

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI:बेगूसराय में मुखिया के द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर मुखिया फरार हो गया है। वहीं वारदात के बाद गांव में तनाव है। फरार मुखिया की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


मामला बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा कुर्मी टोला की है। मृतक की पहचान चंपा कुर्मी टोला निवासी स्वर्गीय धनिक राय के पुत्र बिंदेश्वर राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा  है कि आज मृतक बिंदेश्वरी राय और मुखिया राकेश कुमार के द्वारा जमीन को नापी करवाने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मुखिया के द्वारा बिंदेश्वर पर धारदार हथियार एवं लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।


युवक के हत्या की खबर जब परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। इस घटना के बाद मुखिया राकेश कुमार फरार हो गया। फिलहाल बछवारा थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है ।वहीं आरोपी मुखिया के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार पुलिस के द्वारा की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता