ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस: PMCH में 7 वर्षीय अंशु की भी हुई मौत, बदमाशों ने परिवार के साथ खेला था खूनी खेल; पति-पत्नी और बेटी की ले ली थी जान

BEGUSARAI: बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत में ट्रिपल मर्डर केस में घायल हुए सात वर्षीय अंशु उर्फ अंकुश कुमार की भी मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। बीते 10

बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस: PMCH में 7 वर्षीय अंशु की भी हुई मौत, बदमाशों ने परिवार के साथ खेला था खूनी खेल; पति-पत्नी और बेटी की ले ली थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत में ट्रिपल मर्डर केस में घायल हुए सात वर्षीय अंशु उर्फ अंकुश कुमार की भी मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। बीते 10 अगस्त को पति-पत्नी समेत बच्चों को बदमाशों ने धारदार हथियार से काट कर जख्मी कर दिया था। जिसमें घटनास्थल पर ही पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई थी। 


दरअसल, रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में 10 अगस्त की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी। अपराधियों के हमले में सात साल का अंकुश कुमार भी बुरी तरह से घायल हो गया था। बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय से पीएमसीएप रेफर किया गया था लेकिन पीएमसीएच में आखिरकार अंशू ने दम तोड़ दिया। 


जिन लोगों की हत्या हुई उनमें 45 वर्षीया संजीवन सिंह, उनकी पत्नी 35 वर्षीया संगीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी शामिल थी। वहीं संजीवन सिंह के 7 वर्षीय बेटे अंशु उर्फ अंकुश कुमार का इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गई है। अंशु की मौत के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। परिजनों में कोरहाम मचा हुआ है। पुलिस ने जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता