ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

SP ऑफिस में फरयादियों के साथ पुलिस की हाथापाई, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एसपी ऑफिस में फरयादियों के साथ पुलिस की हाथापाई हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया है. पुलिस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एसपी ऑफिस में फरयादियों के साथ पुलिस की हाथापाई हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया है. पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है. नाराज लोग हत्या के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 


घटना बेगूसराय एसपी ऑफिस का है. जहां एसपी ऑफिस में फरयादियों के साथ पुलिस की हाथापाई हुई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 फरवरी को बरौनी थाना इलाके के रजवाड़ा गांव में अपराधियों ने गौतम कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी थी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस इस केस में लापरवाही बरत रही है. परिजनों का आरोप है कि हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. 


पुलिस की कार्यशैली से नाराज मृतक के परिजन शनिवार को एसपी अवकाश कुमार से मिलने उनकेऑफिस पहुंचे. जहां एसपी अपने ऑफिस में नहीं मिले. इसके बाद परिजन हंगामा करने लगी. इस दौरान हंगामा मचा रहे लोगों को ,समझाने पहुंचे पुलिसवालों के साथ उनकी हाथापाई हो गई. परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं की जाएगा, तब तक वे लोग एसपी कार्यालय में बैठे रहेंगे. बता दें कि 4 फरवरी को समान खरीद कर अपने घर लौट रहे गौतम कुमार को गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. डीएसपी हेडक्वार्टर कुंदन कुमार सिंह ने परिजनों को जल्द कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता