ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय शूटआउट: अपराधी के परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप, बेटे को निर्दोष बता CCTV फुटेज किया जारी

BEGUSARAI: बेगूसराय शूटआउट मामला एक के बाद एक नया मोड़ लेते जा रहा है। जिन आरोपियों को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया अब उनके परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा दिया है। आरो

बेगूसराय शूटआउट: अपराधी के परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप, बेटे को निर्दोष बता CCTV फुटेज किया जारी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय शूटआउट मामला एक के बाद एक नया मोड़ लेते जा रहा है। जिन आरोपियों को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया अब उनके परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा दिया है। आरोपी नागा के माता-पिता ने धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पुलिस उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसा रही है। नागा की मां ने बताया कि पुलिस ने सुबह सवेरे उनके एक बेटे को गिरफ्तार किया। इसी डर से दूसरा बेटा झांझा जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। 




केशव उर्फ नागा के पिता राम विनय सिंह और मां किरण देवी का कहना है कि कहना है कि हमारे पास सबूत के तौर पर CCTV फुटेज भी है। एक कैमरा उनके घर पर लगा था तो वहीं दूसरा उनके होटल में था। उन्होंने CCTV फुटेज जारी कर कहा है कि घटना के दौरान मेरा बेटा दुकान पर ही बैठा था। पुलिस जबरस्ती उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, नागा की मां ने ये भी कहा कि पुलिस वालों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दी है। 




आपको बता दें, विपक्ष अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था। अब जब पुलिस को मामले में कामयाबी मिली और चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया तो अब नागा के माता-पिता की एंट्री हो गई। उन्होंने अब पुलिसवालों पर ही गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा दिया है। 

टैग्स