ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Begusarai News: जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

BEGUSARAI: जमीन के एक टुकड़े के लिए दो सगे भाई जानी दुश्मन बन गये। छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव वार्ड-

Begusarai News: जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: जमीन के एक टुकड़े के लिए दो सगे भाई जानी दुश्मन बन गये। छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव वार्ड- 5 की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मटिहानी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


घायल व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना अंतर्गत मटिहानी गांव वार्ड- 5 के रहने वाले 60 वर्षीय महेंद्र राय के रूम में हुई है। पुलिस के पूछे जाने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि सगे भाइयों एवं भतीजे के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी वक्त छोटे भाई ने बड़े भाई महेंद्र राय को गोली मारकर फरार हो गया। 


स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महेंद्र राय को इलाज के लिए बेगूसराय के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। वही पड़ोसियों ने बताया कि भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो रहा था। आज खुट्टा गाड़ने को लेकर दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे। तभी छोटा भाई आया और बड़े भाई को गोली मारकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।