ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BEGUSARAI NEWS: भारी मात्रा में कच्चा शराब बरामद, पुलिस के मौजूदगी में बच्चे ढूंढ रहे शराब

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को अनुमान नहीं था कि शराब माफिया देसी शराब का गुप्त तरोके से कचरे की ढेर कुछ ऐसा बनाएंगे कि उसे खोजने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। नगर थाना क्षेत्र क

BEGUSARAI NEWS: भारी मात्रा में कच्चा शराब बरामद, पुलिस के मौजूदगी में बच्चे ढूंढ रहे शराब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को अनुमान नहीं था कि शराब माफिया देसी शराब का गुप्त तरोके से कचरे की ढेर कुछ ऐसा बनाएंगे कि उसे खोजने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के समीप NH- 31 किनारे झोपड़पट्टी में पुलिस ने कार्रवाई की है। कचरे की ढेर में छुपा कर रखी गई शराब को पुलिस की मौजूदगी में बच्चे भी ढूंढ रहे थे।


स्थानीय पुलिस ने शराबबंदी को सफल बनाने के अभियान के तहत दुर्गा पूजा को लेकर शहर के लोहिया नगर झोपड़पट्टी में छापेमारी की। वहां पहुंचते ही पुलिस को पता चला कि यहां बाहर कुछ नहीं रहता है। सब कुछ जमीन के अंदर ही रखा जाता है।


उसके बाद पुलिस ने जमीन के अंदर की तलाशी लेनी शुरू की। उसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस की नजर जमीन के अंदर पड़ी, तो पुलिस भी चौंक गई। पुलिस को वहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ वाली शराब की 43 बोतल मिली। पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण को पूरी तरह नष्ट किया। उसके अलावा गैस सिलेंडर को जब्त किया।


इस दौरान पुलिस को देखते ही शराब माफिया फरार हो गए। पुलिस ने सामग्री जब्त कर उस स्थान को सील कर दिया। पुलिस जब वहां पहुंची, तो स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि पुलिस झोपड़पट्टी में क्या तलाश रही है। लेकिन जब छापेमारी के बाद बरामदगी हुई, तब स्थानीय लोग भी चौंक गए। जमीन के अंदर सैकड़ों गैलन महुआ की शराब को छुपाकर रखा गया था। शराब उसे रखा गया था ताकि किसी को पता नहीं चल सके।


बता दें कि कचरे की ढेर में छुपा कर रखी गई शराब को पुलिस की मौजूदगी में बच्चे शराब ढूंढ रहे हैं...और उसे निकाल कर फेंक रहे हैं।इससे पहले भी बेगूसराय पुलिस का कारनामा सामने आया था जो की सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल में कब्रिस्तान से बरामद की गई शराब को बच्चों से धुलाया गया था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता