ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BEGUSARAI NEWS: मंदिर में शादी रचा चचेरे भाई-बहन फरार, लड़के पर अपहरण का आरोप

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चचेरे भाई-बहन ने मंदिर में शादी रचा ली। अब इस शादी की चर्चा इलाके में हो रही है। लड़

BEGUSARAI NEWS: मंदिर में शादी रचा चचेरे भाई-बहन फरार, लड़के पर अपहरण का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चचेरे भाई-बहन ने मंदिर में शादी रचा ली। अब इस शादी की चर्चा इलाके में हो रही है। लड़की की मां ने थाने में अपहरण कर जबरन शादी करने का कराया मामला थाने में दर्ज कराया है। 


बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव में रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां रिश्ते में चचेरे भाई ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी रचा ली। शादी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रेमी-युगल ने तीन दिन पूर्व बेगूसराय के चट्टी रोड स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर में शादी के सात फेरे लिये। 


ग्रामीणों के अनुसार उक्त युगल प्रेमी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि प्रेमी-युगल ने रिश्ते को तार-तार कर गांव से भागकर शादी रचा ली। इस संबंध में लड़की की मां मीना देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अपहरण कर जबरन शादी करने का मामला दर्ज कराया है। 


वहीं अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग मां कर रही है। महिला ने अपने गोतिया शिव प्रसाद सहनी के 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन है। एफआईआर में मां ने बताया कि लड़की सर्टिफिकेट का लेमिनेशन कराने की बात कहकर गांव में ही मैदा बभनगामा चौक पर गई थी। लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। 


ग्रामीणों ने बताया कि आपकी बेटी चांदनी कुमारी को प्रिंस कुमार के साथ बरौनी की तरफ जाते देखा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बालिग बताये जा रहे हैं। थाने में केस दर्ज होने के बाद वीरपुर पुलिस दोनों प्रेमी युगल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता