ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Begusarai News: BA पार्ट 2 की परीक्षा के दौरान MRJD कॉलेज में स्टूडेंट और अभिभावकों की जमकर पिटाई, प्रिसिंपल और शिक्षकों पर गंभीर आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय का MRJD कॉलेज गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। जहां के टीचरों ने स्टूडेंट और उनके अभिभावकों की जमकर पिटाई कर दी। कॉलेज के प्रिंसिपल और वहां के शिक्ष

Begusarai News: BA पार्ट 2 की परीक्षा के दौरान MRJD कॉलेज में स्टूडेंट और अभिभावकों की जमकर पिटाई, प्रिसिंपल और शिक्षकों पर गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय का MRJD कॉलेज गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। जहां के टीचरों ने स्टूडेंट और उनके अभिभावकों की जमकर पिटाई कर दी। कॉलेज के प्रिंसिपल और वहां के शिक्षकों पर परीक्षार्थियों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं को बेरहमी से पिटाई का वीडियो आया सामने आया है। वही इस घटना पर कॉलेज के प्रिसिंपल का कहना है कि यहां के शिक्षकों पर हमला हुआ है। एक बच्ची अपने भाई के बदले परीक्षा दे रही थी। जब पकड़ाई तो हंगामा करने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने ग्रिल में सिर पटक लिया। शिक्षकों ने किसी की पिटाई नहीं की है बल्कि छात्रों ने ही हमला किया है। 


बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज के प्रिसिंपल और शिक्षकों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है। जहां एक साथ कई स्टूडेंट को लाठी-डंडे से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट और अभिभावकों को परीक्षा देने आए बीए सेकंड इयर के छात्रों ने इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। कॉलेज कैम्पस में पिटाई की इस घटना से गु्स्साएं सैकड़ों छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया और कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित एमआरजेडी कॉलेज की है। 


घायल स्टूडेंट की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के छात्र और मीरगंज के रहने वाले अभिषेक कुमार, जनक नंदनी कुमारी, निधि भारती के रूप में की है। वही गंभीर रूप से घायल छात्र अभिषेक की मां लक्ष्मी देवी, भाई करण कुमार भी बुरी तरह से घायल है। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन छात्राएं, छात्र और अभिभावक गंभीर रूप से घायल है। सभी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में छात्र ने बताया कि आज बीए पार्ट 2 का एग्जाम चल रहा था। इस एग्जाम के खत्म होने के बाद शिक्षक से सिग्नेचर करने के लिए पहली मंजिल पर छात्र की बहन पहुंची थी उसी वक्त छात्र के साथ शिक्षकों के द्वारा किसी बात को लेकर विवाद हो गया।


 इसी दौरान शिक्षक नाराज होकर मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख जब सभी छात्र एवं छात्राओं ने इसका विरोध किया तो नाराज होकर कॉलेज के सभी शिक्षकों ने लाठी डंडे से छात्रों की पिटाई करने लगे। बेटे की पिटाई होता देख परिजन उसे बचाने के दौड़े तब अभिभावक के साथ भी  कॉलेज की शिक्षकों मारपीट करने लगे। इस दौराम कॉलेज कैम्पस में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कॉलेज के प्रिसिंपल का कहना है कि यहां के शिक्षकों पर हमला हुआ है। एक बच्ची अपने भाई के बदले परीक्षा दे रही थी। जब पकड़ाई तो हंगामा करने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने ग्रिल में सिर पटक लिया। शिक्षकों ने किसी की पिटाई नहीं की है बल्कि छात्रों ने ही हमला किया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Begusarai News: BA पार्ट 2 की परीक्षा के दौरान MRJD कॉलेज में स्टूडेंट और अभिभावकों की जमकर पिटाई, प्रिसिंपल और शिक्षकों पर गंभीर आरोप

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता