ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय नगर निगम फायरिंग के दो आरोपी अरेस्ट, टेंडर के दौरान चलायी थी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने नगर निगम के टेंडर के दौरान फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को हथियार के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह अपराधियों को अरेस्ट किया है।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने नगर निगम के टेंडर के दौरान फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को हथियार के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह अपराधियों को अरेस्ट किया है। अपराधियों ने टेंडर के दौरान फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।


नगर निगम परिसर में घुसकर गोलीबारी करने के दो आरोपियों को दो देशी कट्टा और चार गोली के साथ गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के हेमरा से की गई है।नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पिछले 13 मार्च को नगर निगम में टेंडर के दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की थी जिसमे एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हुए थे।


थानाध्यक्ष ने बताया कि इसको लेकर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन छापेमारी कर रही थी जिसके दौरान बीती देर रात दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।उनकी पहचान बलिया निवासी गोलू और हीरा के रूप में की गई है।नगर थाने की पुलिस अब तक कुल 6 गिरफ्तारी कर चुकी है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता