ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

बेगूसराय: मुखिया हत्याकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

BEGUSARAI: मुखिया मर्डर केस 3 साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि की चार शूटरों में से किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि चारों शूटर भी जल्द स

  बेगूसराय: मुखिया हत्याकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: मुखिया मर्डर केस 3 साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि की चार शूटरों में से किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि चारों शूटर भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। बेगूसराय एसपी ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया वीरेंद्र शर्मा की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड की साजिश रचने वाले 3 अपराधियों को पुलिस ने धड़ दबोचा है।


गौरतलब है कि 2 फरवरी को दिनदहाड़े परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी गयी थी। इसी मामले के 3 साजिशकर्ता को आज बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र शर्मा की हत्या दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्याकांड की साजिश पूर्व मुखिया महफूज अंसारी ने रची थी।


पूर्व मुखिया महफूज अंसारी के इशारे पर 4 शूटरों ने मुखिया वीरेंद्र शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने परना गांव निवासी मोहम्मद अंजुम, मोहम्मद  इश्तियाक और पूर्व मुखिया के बेटे मोहम्मद फरहान को गिरफ्तार किया है‌। गिरफ्तार आरोपियों ने मुखिया हत्याकांड में साजिश रचने की बात कबूला है।


गिरफ्तार तीनों साजिशकर्ता ने मुखिया के घर से निकलने और ब्लॉक जाने के दौरान सारी गतिविधियों की जानकारी शूटरों को दी थी। हालांकि अभी तक घटना में शामिल 4 शूटरों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। चारों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। 


एसपी ने बताया कि मुखिया की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। पूर्व मुखिया परना पंचायत चुनाव में हार गए थे इसी बात को लेकर वीरेंद्र शर्मा को वे अपना दुश्मन मानने लगे। षड्यंत्र रच पूर्व मुखिया ने वीरेंद्र शर्मा की हत्या करवा दी। उस पर कोई शक ना करे इसलिए घटना से एक दिन पहले ही आरोपी पूर्व मुखिया बिहार से बाहर चला गया था। फिलहाल पुलिस फरार चारों शूटरों को गिरफ्तार करने में जुटी है। लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता