ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, हथियार लहराते अपराधी हुए फरार

BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एनएच-31 के हरपुर चौक के समीप की है। हत्या की वारदात के बा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एनएच-31 के हरपुर चौक के समीप की है। हत्या की वारदात के बाद हड़कंप मच गया है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को सोनू साइकिल से अपनी बहन के यहां जा रहा था। इसी दौरान एनएच-31 पर हरपुर चौक के समीप अपराधियों ने रोककर उसे गोली मार दी। जिससे मौके पर ही सोनू की मौत हो गई तथा अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।


मृतक की पहचान बीहट गांव के मसनदपुर टोला निवासी घोघन महतो के पुत्र भागीरथ उर्फ सोनू महतो के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया है। वहीं वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता