ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

वार्ड पार्षद के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, हथियार लहराते हुए मौके से भागे क्रिमिनल

BEGUSARAI : बिहार में चुनाव से ठीक पहले आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां अपराधियों ने बुधवार की शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार में चुनाव से ठीक पहले आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां अपराधियों ने बुधवार की शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद के बेटे को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है.


वारदात बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना इलाके की है. जहां आनंदपुर गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद के बेटे को गोली मार दी. गोली लगने के कारण वार्ड पार्षद का बेटा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल व्यक्ति की पहचान वार्ड संख्या 26 पार्षद परमानंद सिंह के पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में की गई है.


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इंद्रजीत अपने खेत में काम करा रहा था. उसी दौरान 3 की संख्या में आये अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लोहिया थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता