ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बेगूसराय में उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, सहरसा में फंदे से लटका मिला 24 साल के छात्र का शव

BEGUSARAI/ SAHARSA: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने रूदौली के उप मुखिया अजय पासवान को गोलियों को भून डाला। उप मुखिया की गोली मारकर हत्या किये जाने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है

बेगूसराय में उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, सहरसा में फंदे से लटका मिला 24 साल के छात्र का शव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI/ SAHARSA: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने रूदौली के उप मुखिया अजय पासवान को गोलियों को भून डाला। उप मुखिया की गोली मारकर हत्या किये जाने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। चुनावी रंजिश में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। वही सहरसा में एक कमरे से 24 साल के छात्र की लाश फंदे में झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक बीए का छात्र था। घटना सदर थाना क्षेत्र के गाँधी पथ स्थित सत्संग मन्दिर के समीप की है।


मृतक छात्र की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के द्वारका गांव का रहने वाला था। मृतक गाँधी पथ स्थित एक किराए के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई करता था। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक छात्र प्रिंस कुमार आज अपने कमरे से निकलकर घर से बाजार गया और फिर उसके बाद वो अपने कमरे में लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। 


इस बीच जब मृतक छात्र के घर वाले उससे मिलने आए तो अंदर से दरवाजा लॉक था काफी देर तक जब दरवाजा नही खुला तो पता चला छात्र का शव फंदे से झूल रहा था। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल आत्महत्या की इस घटना से ईलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने सहित मामले की छानबीन में जुट गई है।


बेगूसराय के रुदौली पंचायत के वर्तमान उप मुखिया अजय पासवान को बदमाशों ने घेर कर गोली मारी है। उप मुखिया दो केसों में गवाह था। इसके साथ ही सुमन कुमार ईश्वर भी केस में गवाह था। सुमन कुमार ईश्वर के सामने ही भरौल गांव में बदमाशों ने घेर कर आधे दर्जन से अधिक बदमाशों ने घेर कर हत्या कर दी। गोली मारने का आरोप मंजीत कुमार, निखिल कुमार, शुभम कुमार, संतोष कुमार ,भुल्ला रंजीत कुमार एवं अन्य लोगों पर है। मृतक के साथी सुमन कुमार ईश्वर ने बताया कि आज ही बदमाश मनजीत कुमार नामक जेल से बाहर आया था बाकी अन्य अपराधी फरार थे।

टैग्स