ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बेगूसराय में डबल मर्डर, सुबह-सवेरे अपराधियों ने मार दी गोली

BEGUSARAI : दिवाली की रात के बाद सुबह सवेरे बेगूसराय में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेगूसराय में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना लोहिया नगर थाना इ

बेगूसराय में डबल मर्डर, सुबह-सवेरे अपराधियों ने मार दी गोली
Editor
2 मिनट

BEGUSARAI : दिवाली की रात के बाद सुबह सवेरे बेगूसराय में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेगूसराय में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना लोहिया नगर थाना इलाके के वार्ड नंबर 25 की है, यहां जुआ खेलने के दौरान अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी। 


गोली लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी है। लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। उसने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।


पुलिस ने घटनास्थल से 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात यहां जुआ खेला जा रहा था। जुआ खेलने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी। मरने वालों में सिंघौल थाना इलाके के नागदाह के रहने वाले भुनेश्वर महतो के बेटे किशोर कुमार और अरुण महतो का बेटा पंकज कुमार शामिल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता