ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, रंगदारी नहीं देने पर युवक को गोलियों से भूना

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह एक युवक को गोलियों से भून दिया. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घट

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, रंगदारी नहीं देने पर युवक को गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह एक युवक को गोलियों से भून दिया. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पासपूरा ढाला के समीप की है. घायल व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना अंतर्गत रामदिरी निवासी तुलसी सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि चन्दन सुबह-सुबह अपने ट्रैक्टर पर बालू लादकर सोनापुर गिराने जा रहा था तभी पासपूरा ढाला के पास अपराधियों ने उसे रोक लिया और रंगदारी मांगने लगे. जब इसका विरोध चंदन ने किया तो अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया. घायल अवस्था में चंदन कुमार ने इसकी सूचना अपने मोबाइल के माध्यम से परिजनों को दी. आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार को छह गोली लगी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने पहले घर पर चढ़कर 5000 रुपये रंगदारी की मांग की थी. जब चंदन में रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो नाराज होकर अपराधी पीछा करते हुए पासपूरा ढाला तक पहुंचे. वहीं मौके का फायदा उठाकर अपराधियों ने गोलियों से चंदन को छलनी कर दिया जिससे चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता