ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

बेगूसराय में शिवलिंग तोड़ने का मामला: 230 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस की गिरफ्त में 12 उपद्रवी

BEGUSARAI: बेगूसराय में शिवलिंग को तोड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में 30 नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले मे

बेगूसराय में शिवलिंग तोड़ने का मामला: 230 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस की गिरफ्त में 12 उपद्रवी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में शिवलिंग को तोड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में 30 नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की है।


दरअसल, बीते 22 सितंबर की रात उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उपद्रवियों ने लाखो थाना अंतर्गत खातोपुर स्थित शिव मंदिर का शिवलिंग को खंडित कर दिया था। जिसको लेकर बेगूसराय में भारी बवाल हो गया था। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की है और उसके गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-31 फोरलेन को जाम लगाकर यातायात को ठप कर दिया था।


जानकारी के मुताबिक, लाखो के खातोपुर चौक के समीप 1944 से ही एक मंदिर स्थापित है। मंदिर के आसपास एक समुदाय की बड़ी आबादी है तथा बगल में ही मुर्गा एवं मीट की दुकानें हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खास समुदाय के लोग मंदिर में बैठकर शराब पीते हैं। इतना ही नहीं धार्मिक स्थल के पास मांसाहार का सेवन कर अवशेष परिसर में फेंककर अपवित्र करते हैं। जिसका इनके तरफ से कई बार विरोध भी किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। लोगों का आरोप है कि देर रात भी खास समुदाय के लोगों ने मंदिर में बैठकर शराब पी और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।


मंदिर में शिवलिंग के खंडित होने के दूसरे दिन गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। खुद बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। शिवलिंग तोड़ने के मामले में पुलिस ने 230 उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अबतक एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर सभी उपद्रवियों की पहचान कर रही है। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता