ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में शख्स की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने शादी में वीडियो ग्राफर का काम करने पहुंचे शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में फ़ेंक दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है

बेगूसराय में शख्स की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने शादी में वीडियो ग्राफर का काम करने पहुंचे शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में फ़ेंक दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. 


घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र अगापुर गांव की है. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के जगदीशपुर गांव के रहने वाले मनजीत शर्मा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मनजीत शर्मा अपने घर से वीडियोग्राफी के काम से निकला था. जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन मनजीत शर्मा का कोई अता पता नहीं चल पाया. 


आज सुबह लोगों ने अगापुर खेत में एक लाश देखी. इसकी सूचना मंसूरचक थाने पुलिस को दी गई. मौके पर मंसूरचक थाने की पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की तो लाश की पहचान मनजीत शर्मा के रूप में की गई. इसकी सूचना पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को दी गई. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वही मंसूरचक थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता