ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ससुर ने किया दामाद का मर्डर, रोते-रोते SP के पास पहुंची बेटी, बोली- हत्यारे पिता को गिरफ्तार कीजिये

BEGUSARAI : बेटी की लोव मैरिज शादी से नाराज एक टीचर ने अपने ही दामाद को मौत के घाट उतार दिया. तीन साल पहले उसकी बेटी ने भागकर शादी की थी, इससे वह बहुत ही गुस्से में था. पति की

ससुर ने किया दामाद का मर्डर, रोते-रोते SP के पास पहुंची बेटी, बोली- हत्यारे पिता को गिरफ्तार कीजिये
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेटी की लोव मैरिज शादी से नाराज एक टीचर ने अपने ही दामाद को मौत के घाट उतार दिया. तीन साल पहले उसकी बेटी ने भागकर शादी की थी, इससे वह बहुत ही गुस्से में था. पति की हत्या के बाद रोती-बिलखती बेटी शनिवार को एसपी अवकाश कुमार के पास पहुंची और उसने हत्यारे पिता की गिरफ़्तारी की मांग की. इस दौरान उसने एसपी को मुफ्फसिल थाना प्रभारी राजबिंदु प्रसाद के साथ पिता की तस्वीर दिखाकर सवाल भी उठाया और कहा कि पिता उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कीजिये. 


गौरतलब हो कि बीते दिन बेगूसराय के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरदिया गांव में प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने अपने दामाद को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के बाद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की गई इसी से नाराज होकर आज मृतक इम्तियाज के पत्नी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर एसपी कार्यालय न्याय के लिए पहुंची. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मेरे पति को मेरे पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी गई उसके बाद से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मेरे पिता के द्वारा बार-बार धमकी दे रही है कि तुम को भी गोली मार देंगे. पुलिस हत्यारे को नहीं गिरफ्तार कर रही है. 


पीड़िता ने कहा कि अगर हत्यारे पिता को नहीं गिरफ्तार किया गया तो हम सब परिवार यही एसपी कार्यालय में आकर अपना आत्मदाह कर लेंगे।बेगूसराय बीते 4 मार्च को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में ससुर ने ही अपने  दामाद मो.इम्तियाज की निर्मम हत्या करवाई थी. जिसके बाद बेटी सादिया परवीन ने अपने हत्यारा पिता मो.ओरेंजेब के  थाना प्रभारी राजबिंदू के साथ तस्वीर लेकर एसपी कार्यालय पहुंची. जहां पुलिस द्वारा हत्या जांच में हो रही कोताही पर थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप लगाई. साथ ही बेटी सादिया परवीन कही कि मेरे बाप का पुलिस से सांठ गांठ है. जिसके वजह से जांच में कोताही बरती जा रही है.


एसपी कार्यालय में एसपी नहीं रहने पर सादिया परवीन से एसपी अवकाश कुमार से मुलाकात नहीं हो पाई. वही इस पुलिस के रवैया से वहां के स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है. हालांकि हत्या के एसपी अवकाश कुमार ने कहा था कि पर्सनल खुन्नस की वजह से टीचर ने इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता