ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में सांसद के घर चोरी, चोरों की करतूत जानकर दंग रह जायेंगे आप

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं. बेगूसराय में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के घर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं. बेगूसराय में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के घर पर चोरों ने अपना हाथ साफ़ किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बलिया थाना इलाके की है. जहां मन शेरपुर गांव में चोरों ने राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर का ताला तोड़कर 10 बोरी सोयाबीन लेकर फरार हो गया. सांसद के घर में काम करने वाला एक शख्स ने बताया कि घर में 10 बोरी सोयाबीन रखा हुआ था. सुबह जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और वहां से सारे सोयाबीन गायब हैं.


घर पर काम करने वाले व्यक्ति ने फौरन इसकी सूचना सांसद राकेश सिन्हा को दी. उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता