ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

13 साल का आशिक प्रेमिका के साथ फरार, 11 साल की गर्लफ्रेंड को नाव से लेकर भागा

BEGUSARAI : प्रेम प्रसंग की एक ऐसी घटना बेगूसराय जिले से सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया है. सिर्फ 13 साल का आशि

13 साल का आशिक प्रेमिका के साथ फरार, 11 साल की गर्लफ्रेंड को नाव से लेकर भागा
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  प्रेम प्रसंग की एक ऐसी घटना बेगूसराय जिले से सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया है. सिर्फ 13 साल का आशिक महज 11 साल की अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया. इस मामले में लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना इलाके की है, जहां  जगन सैदपुर झगराहा गांव में खेत में काम करने के दौरान सिर्फ 13 साल का आशिक महज 11 साल की अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया. प्रेम प्रसंग के इस मामले को अपहरण का मामला बताते हुए पिता भोली बिंद ने शाम्हो थाने में 5 लोगों के खिलाफ नाबालिग बेटी को अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.


इस मामले में जगन सैदपुर झगड़ाहा गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. लोगों ने बताया कि लड़के के पिता शंकर बिंद और लड़की के पिता विष्णु बिंद (बदला हुआ नाम) दोनों परवल की खेती करते हैं. शंकर बिंद का 13 साल का बेटा अमरजीत बिंद इसी उम्र में विष्णु बिंद की 11 साल की बेटी सुषमा बिंद (काल्पनिक नाम) से प्रेम करता है. दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. खेतों पर काम करने के लिए प्रेमी प्रेमिका का आना जाना बराबर लगा रहता था. गुरुवार को भी दोनों अपने अपने खेतों में काम करने गए हुए थे और वहीं से गंगा के रास्ते नाव पकड़कर मटिहानी घाट उतरकर फरार हो गए.

आपको बता दें कि दोनों नाबालिग प्रेमी प्रेमिका एक ही गांव  झगराहा जगनसैदपुर के हैं. इधर पिता विष्णु बिंद ने देर शाम शाम्हो थाने पहुंचकर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप उसी के गांव के टुन्हा बिंद, शंकर बिंद,अमरजीत बिंद, नीतीश बिंद और फूलों बिंद पर लगाया. उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन भी दिया.


पीड़ित पिता विष्णु बिंद के द्वारा आवेदन दिए जाने की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हमने अपने अस्तर से जांच कराई है, जिसके आधार पर  मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. उन्होंने बताया पीड़ित पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इस मामले के सामने आने से जगनसैदपुर झगड़ाहा गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता