ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बेगूसराय में छात्रों ने की पुलिस पर रोड़ेबाजी, डीएसपी और थानाध्यक्ष समेत दर्जनों पुलिसवाले जख्मी

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां पुलिस और छात्रों के बीच भिड़ंत की भिड़ंत में दर्जनों पुलिसवालों की जख्मी होने की खबर मिल रही है. रोड एक्सीडेंट में

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां पुलिस और छात्रों के बीच भिड़ंत की भिड़ंत में दर्जनों पुलिसवालों की जख्मी होने की खबर मिल रही है. रोड एक्सीडेंट में एक स्टूडेंट की मौत पर बवाल मचा रहे छात्रों ने पुलिस टीम पर हमला कर डीएसपी राजन सिन्हा और नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा को जख्मी कर दिया. मौके पर स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है. 


वारदात जिले के नगर थाना के ज्ञान भारती इलाके की है. जहां एक स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके साथियों ने एनएच-31 को जाम कर दिया. इस दौरान छात्र सड़क पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. घंटों हंगामा करने के बाद छात्र काफी उग्र हो उठे. छात्रों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. दर्जनों गाड़ियों के शीशे फोड़ डाले. मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकारों के ऊपर भी हमला बोला गया है. उनके साथ मारपीर कर कई मोबाइल छीन दिए गए हैं. 

घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस छात्रों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई थी. इस दौरान छात्रों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस हमले में डीएसपी राजन सिन्हा और नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा समेत दर्जनों पुलिसवाले जख्मी हो गए. पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है. डीएसपी ने बताया कि छात्र बेकाबू होकर पुलिस पर रोड़ेबाजी कर रहे थे. स्थिति बिगड़ते देख मौके पर कई थानों की टीम को फौरन बुलाया गया. पुलिस के मुताबिक बाघी गांव के रहने वाले राम प्रकाश राय का बेटा विवेक कुमार रात में अपने साथी राहुल भारद्वाज के साथ खम्हार गांव से एक शादी कार्यक्रम से होकर लौट रहा था. इस दौरान बाजार समिति के पास किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता