ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेगूसराय: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर किया हमला, कई घायल

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए.&n

बेगूसराय: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर किया हमला, कई घायल
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए. 

मामला मंझौल थाना इलाके के मंझौल पंचायत के खोया टोला की है. एक युवक की हत्या के बाद उग्र लोगों ने आज जमकर बवाल काटा.  मृतक युवक की पहचान रामसेवक पासवान के पुत्र मंटुन पासवान के रूप में की गई है.

 मिली जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को गायब कर दिया था. काफी खोजबीन  के बाद भी शव नहीं मिलने से लोगों में काफी आक्रोश था. आज पुलिस ने शव को मंझौल थाना क्षेत्र के काबर बहियार से बरामद किया और थाने लेकर आई. इसके बाद ही लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया और शव को थाने  से ले जाने की कोशिश करने लगे.   पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो  उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की अतिरिक्त टीम वहां भेजी गई, जिसके बाद से स्थिती कंट्रोल में है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता