ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बेगूसराय में मासूम के साथ हैवानियत का मामला: पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, रेप के बाद हत्या की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में 10 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मकान मालिक समेत 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 24 जुलाई की सुबह न

बेगूसराय में मासूम के साथ हैवानियत का मामला: पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में 10 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मकान मालिक समेत 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 24 जुलाई की सुबह नाबालिग बच्ची अपने पड़ोसी के घर मेहंदी का पत्ता तोड़ने गई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। पिछले 4 दिनों से गायब बच्ची का शव पड़ोसी के घर से पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा गांव में 24 जुलाई को एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस लगातार जांच कर रही थी, जांच के क्रम में जिस पर शक है उसके घर के कैंपस में जमीन में दफना कर रखे गए शव को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर के मालिक सुदीप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, ओम कुमार, उसके नौकर महेश कुमार, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, नवीन कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है।


एसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस हत्या की वजह को तलाश कर रही है। परिजनों के द्वारा दुष्कर्म की आशंका जताई गई है, उसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य के लिए टेक्निकल अनुसंधान भी किया जा रहा है। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है और पूरे घर में बारीकी से अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की थी लेकिन फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता