ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बेगूसराय में पुलिस के उपर ताबड़तोड़ फायरिंग, थाना प्रभारी समेत बाल-बाल बचे सभी पुलिसकर्मी

BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। पहले लूट की घटना को अंजाम दिया फिर अपराधी की खोजबीन करने पहुंची पर अपराधियों ने हमला बो

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। पहले लूट की घटना को अंजाम दिया फिर अपराधी की खोजबीन करने पहुंची पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। 


खोदाबंदपुर थाने के पुलिस के ऊपर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।इस फायरिंग में खोदावंदपुर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे हैं। खोदावंदपुर थाना  प्रभारी  सहित सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी साहस का परिचय देते हुए अपराधियों को खदेड़ कर हथियार के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र का है। 


बताया जा रहा है कि आज सुबह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही में ईंट भट्टा ठेकेदार दिनेश यादव को गोली मारकर ढाई लाख दिनदहाड़े लूट लिया था। इसके बाद से ही पुलिस ने लगातार सभी जगहों पर छापेमारी ताबड़तोड़ कर रही थी उसी दरमियान जब खोदावंदपुर थाने पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर जा रहे दो  युवकों को रोकने का प्रयास किया उसी दौरान पुलिस के उपर फायरिंग कर दिया गया। पुलिस वहां से किसी तरह जान बचाकर दोनों अपराधी को खदेड़ कर पकड़ा।


एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आज चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही में दिनदहाड़े लूट हुई थी इसी को देखते हुए सभी जगह छापेमारी चल रही थी उसी दौरान खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी जब पुलिस को देखा वहां से वह भागने लगे। पुलिस जब दोनों अपराधी को पीछा किया तो अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ 3 राउंड फायरिंग कर दिया। इस फायरिंग में खोदावंदपुर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मी ने साहस का परिचय देते हुए। वह दोनों अपराधी को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। उस अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल और दो रिवाल्वर 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।


एसपी ने बताय़ा कि इन दोनों अपराधियों ने ही ईट भट्टा के ठेकेदार दिनेश यादव को गोली मारकर दिनदहाड़े ढाई लाख रुपया लूटा है। फिलहाल उस अपराधी से पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बस्सी गांव में आज सुबह ईट भट्टा ठेकेदार दिनेश यादव जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर औरे जा रहे थे उसी दरमियान एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी ने गोली मारकर ढाई लाख रुपया दिनदहाड़े लूट लिया था। उसके बाद से ही पुलिस महकमे में खलबली मची हुई थी।




टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता