ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस: मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, तीन लोगों की गोली मारकर हुई थी हत्या

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां तीहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय यादव ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बीते 17 फरवरी की शाम साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र ग

बेगूसराय ट्रिपल मर्डर केस: मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, तीन लोगों की गोली मारकर हुई थी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां तीहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय यादव ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बीते 17 फरवरी की शाम साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र गोविंदपुर गांव में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था जबकि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी के बेटे का पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती है।


दरअसल, बीते 17 फरवरी को गोविंदपुर गांव में तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। ट्रिपल मर्डर को लेकर साहेबपुर कमाल थाना के श्रीनगर निवासी राहुल कुमार ने केस दर्ज कराया था। राहुल कुमार की बहन नीलू देवी की शादी प्रेम प्रसंग के बाद दो वर्ष पहले हिमांशु कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद ही 15 लाख रुपए दहेज की मांग किया जाने लगा।


इसी बीच हिमांशु कुमार के बड़े भाई की शादी होने वाली थी। बिगड़े संबंधों को अच्छा करने के लिए नीलू कुमारी के पिता उमेश यादव अपने बेटे राजेश यादव के साथ नीलू कुमारी को ससुराल में बसाने के उद्देश्य से 10 लाख रुपया लेकर गोविंदपुर पहुंचे। गोविंदपुर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में काफी विवाद हुआ और आखिरकार पिता उमेश यादव, बेटे राजेश यादव और बेटी नीलू कुमारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। 


इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत इस मामले में 13 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस ने सोमवार को कांड के दो आरोपियों अभिषेक कुमार और जीवेश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया था।


तीहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। पुलिस मुख्य आरोपी संजय यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश से घबराकर आखिरकार ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय यादव ने मंगलवार को अपर मुख्य न्यायाधीश दंडकारी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस वारदात के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता