ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोली लगने से हालात नाजुक

BEGUSARAI : बिहार में नवनिर्वाचित मुखिया लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। राज्य में एक बार फिर से अपराधियों ने मुखिया जी को निशाना बनाया है। ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने

बिहार : मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोली लगने से हालात नाजुक
Editor
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में नवनिर्वाचित मुखिया लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। राज्य में एक बार फिर से अपराधियों ने मुखिया जी को निशाना बनाया है। ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आई है, यहां एक नवनिर्वाचित मुखिया के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। मुखिया को 4 गोलियां लगी हैं और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के अंदर भर्ती कराया गया है।


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के नया गांव थाना इलाके के साफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार पासवान को अपराधियों ने निशाना बनाया है। अमित कुमार पासवान अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बाइक पर सवार तीन अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद निकल भागे। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस के बारे में जानकारी लगी उन्होंने तत्काल घायल मुखिया को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है।


मुखिया की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बीजेपी के पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उधर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष ने भी कहा है कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।