ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : मुखिया को जान से मारने की कोशिश, अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मुखिया पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हालांकि मुखिया ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन गोली की आवाज़ से इलाके में अफरा त

बिहार : मुखिया को जान से मारने की कोशिश, अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बची जान
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मुखिया पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हालांकि मुखिया ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन गोली की आवाज़ से इलाके में अफरा तफरी मच गई. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौड़ा के पास की है. बताया जाता है कि राजौड़ा पंचायत के मुखिया टुनटुन राय पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग की इस घटना में मुखिया बाल-बाल बच गए. मामले की जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल निकालकर उनपर हमला करना शुरू कर दिया. मुखिया जब जोर-जोर से चिल्लाने लगे तब अपराधी मौके से फरार ही गए. 


मुखिया की आवाज़ सुनकर लोगों ने एक अपराधी को खदेड़ कर दबोच लिया और एक अपराधी भागने में सफल रहा. पकड़े गए अपराधी को पकड़कर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया. वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पहुंचकर उस भीड़ से अपराधी को छुड़ाकर किसी तरह अपने साथ ले गया. फिलहाल अपराधी से मुफस्सिल थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता