ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेगूसराय में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, शराब बनाने वाला गिरफ्तार, दो सहयोगी फरार

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सील पैक करने वाली मशीन और रैपर बरामद किया है। बेगूसराय के मटिहानी थाना पुलिस ने चकोर गा

बेगूसराय में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, शराब बनाने वाला गिरफ्तार, दो सहयोगी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सील पैक करने वाली मशीन और रैपर बरामद किया है। बेगूसराय के मटिहानी थाना पुलिस ने चकोर गांव में छापेमारी की जहां विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्वेदन किया गया। 


बताया जाता है कि मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को इस बात की सूचना मिली थी कि चकोर निवासी धाजो राय के बेटे दिनकर अपने घर में ही खुद से विदेशी शराब का निर्माण करता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनकर के घर में छापेमारी की जहां से सील पैक करने वाली एक मशीन, 431 पीस बोतल का ढक्कन, 75 पीस खाली बोतल, 15 लीटर स्प्रिट, 20 लीटर बना विदेशी शराब एवं शराब बनाने का रंग बरामद किया गया है। 


शराब बनाने वाले दिनकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर हिमांशू ने बताया कि अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और धंधेबाज को धर दबोचा। शराब बनाने वाले दिनकर के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। अन्य शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता