ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में लीची बगान में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मृतक का छोटा भाई भी है लापता

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है. जहां रतनपुर में लीची बगान में फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला है. वहीं मृतक का छोटा भाई भी गायब बताया जा रहा है. युवक का शव म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है. जहां रतनपुर में लीची बगान में फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला है. वहीं मृतक का छोटा भाई भी गायब बताया जा रहा है. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. 

घटना रतनपुर ओपी के रतनपुर हेमरा रोड की है, जहां स्थित लीची बगान में युवक का शव मिला है. बताया जाता है कि बुधवार की  सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते हुए एक युवक की लाश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.


 मृतक की पहचान रतनपुर निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार सिंह उर्फ झामो सिंह के 14 साल के बेटे सूरज कुमार के रुप में की गई है. बताया जा रहा हि कि सूरज का छोटा भाई सोनू भी घर से गायब है. मृतक के परिजनों ने का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को छुपाने के नियत से फंदे से लटकाया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता