ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मारा गया बटोहिया, मुठभेड़ में ढेर हुआ बेगूसराय का कुख्यात अपराधी

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान इलाके के कुख्यात अपराधी बटोहिया मुठभेड़ में ढेर हो

मारा गया बटोहिया, मुठभेड़ में ढेर हुआ बेगूसराय का कुख्यात अपराधी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान इलाके के कुख्यात अपराधी बटोहिया मुठभेड़ में ढेर हो गया है। जबकि इसके दो अन्य साथियों को भी गोली लगी है। वही इस दौरान गोली लगने से 5 पुलिस कर्मी भी घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 


मटिहानी थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अपराधियों की गोली का जवाब एसटीएफ और जिला पुलिस ने दिया। जवाबी कार्रवाई में इलाके के कुख्यात अपराधी बटोहिया मारा गया। फिलहाल पुलिस ने बटोहिया के शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी जबकि एसटीएफ जवान संतोष कुमार के हाथ में गोली लगी है। यह मुठभेड़ मटिहानी थाना क्षेत्र के आकाश पुर गांव में हुई थी। एसटीएफ को कुख्यात बदमाश बटोहिया के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद एसटीएफ और मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो कुख्यात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।


बदमाशों की फायरिंग के बाद एसटीएफ और जिला पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश बटोहिया मारा गया। जबकि उसके 2 साथी को पुलिस ने दबोचा। इनके पास से एक कारबाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। कुख्यात बटोहिया भाजपा नेता और रिटायर आर्मी जवान विजय सिंह की हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामलों में फरार चल रहा था। फिलहाल उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। वही घायल थानाध्यक्ष विवेक भारती और एसटीएफ जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मटिहानी थाना अंतर्गत आकाशपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश विवेक कुमार उर्फ बटोही मारा गया है। जिस घर में उसे मार गिराया गया वह घर महंत दिनेश प्रसाद सिंह का है।

मारा गया बटोहिया, मुठभेड़ में ढेर हुआ बेगूसराय का कुख्यात अपराधी

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता