ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय में महिला का मर्डर, घर वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर हैवान पति पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र की बताई जा

बेगूसराय में महिला का मर्डर, घर वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर हैवान पति पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतका की पहचान वार्ड संख्या 2 सिंघौल निवासी मो. कुर्बान की 26 वर्षीय पत्नी रबीना खातून के रूप में की गई है. 


मृतका की मां सहाना खातून ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनका दामाद अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था. इस वजह से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी. गुरुवार की रात उसने फिर मारपीट नहीं करने की बात कही थी और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था. और आज सुबह उन्हें उनकी बेटी की मौत की खबर मिली है.


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आवेदन दिया गया है जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता