ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में गल्ला व्यवसायी से हथियार के बल पर लूटपाट और मारपीट, देखिए लूट का LIVE वीडियो

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर गल्ला व्यवसाई से लूटपाट की है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी के साथ मारपीट भी की है. घटना बखरी था

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर गल्ला व्यवसाई से लूटपाट की है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी के साथ मारपीट भी की है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार वार्ड नंबर 14 की है. बताया जा रहा है कि गल्ला व्यवसाई अपने दुकान पर था तभी सात की संख्या में अपराधी हाथ में हथियार लेते दुकान पर पहुंच गये और जबरन हथियार के बल पर लूटपाट करनी शुरू कर दी.

व्यवसायी ने जब लूट का विरोध किया तब अपराधियों ने व्यवसायी की बुरी तरह से पिटाई कर दी. अपराधियों ने व्यवसायी और उसके स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की और गल्ले में रखा सारा पैसा लूटकर वहां से भाग निकले. व्यवसायी ने जब शोर मचाया तब दुकान में स्थानीय लोग पहुंचने लगे तब अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. 


वहीं लूटपाट और मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है. लेकिन क्राइम की इस बढ़ती घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता