ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बेगूसराय में हथियार के बल पर लूट, पिस्टल भिड़ाकर बाइक ले गए लुटेरे

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक घटना को अंजाम दिया है. अपराधी बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. मामला सा

बेगूसराय में हथियार के बल पर लूट, पिस्टल भिड़ाकर बाइक ले गए लुटेरे
First Bihar
1 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक घटना को अंजाम दिया है. अपराधी बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना इलाके की है, जहां फतेहा ओवर ब्रिज के पास अपराधी बाइक लूटकर फरार हो गए. पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक वह अपनी बाइक लेकर कहीं जा रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार के साथ उसपर धावा बोल दिया और फिर बंदूक भिड़ाकर उससे बाइक लूट ली.


घटना के बाद पीड़ित शख्स ने फौरन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. बछवाड़ा थाना की टीम लुटी हुई बाइक के बारे में पता लगा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता