ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी जाने के दौरान अपराधियों ने सीने में मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय शहर के इटवा मोहल्ले में घर से ड्यूटी जा रहे एक निजी गार्ड को बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के इटवा पिपरा

बेगूसराय में सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी जाने के दौरान अपराधियों ने सीने में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BEGUSARAI: बेगूसराय शहर के इटवा मोहल्ले में घर से ड्यूटी जा रहे एक निजी गार्ड को बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के इटवा पिपरा रोड की है। मृतक की पहचान इटवा निवासी स्व फुलेना कुंवर के पुत्र राजीव कुंवर के रूप में हुई है।


 बताया जाता है कि वह पैदल ही ड्यूटी जा रहा था तभी बदमाशों ने उसे गोली मारकर फरार हो गए।मोहल्ले के लोगों को जैसे जानकारी हुई तो वो लोग घटना स्थल पर पहुंचे और रतनपुर ओपी की पुलिस और स्थानीय लोगों ने गाड़ी में लोड कर उन्हें आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया  जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


 बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।रतनपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार ने बताया कि यह कमाने खाने वाले व्यक्ति थे।  रामदयाल मस्करा के यहां 20 साल से निजी गार्ड का काम किया करते थे ।  


रोज की तरह यह आज भी घर से खाना खाकर ड्यूटी जाने के लिए पैदल ही घर निकले थे । मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही 2 लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था इसी जमीन विवाद को लेकर इसकी हत्या की गई है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता