ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बेगूसराय में फायरिंग करने वाले 5 बदमाशों की तस्वीर CCTV में हुई कैद, पुलिस ने दो को दबोचा

BEGUSARAI: बेगूसराय में कल बुधवार को फिर फायरिंग की घटना हुई थी। मटिहानी थाना के 500 मीटर पहले दो बाइक सवार 5 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये थे। घटना का सीस

बेगूसराय में फायरिंग करने वाले 5 बदमाशों की तस्वीर CCTV में हुई कैद, पुलिस ने दो को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में कल बुधवार को फिर फायरिंग की घटना हुई थी। मटिहानी थाना के 500 मीटर पहले दो बाइक सवार 5 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि फरार 3 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। एक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव निवासी पुनीत राम के बेटे नीरज और दूसरे की पहचान बदलपुरा निवासी मुकेश सिंह के पुत्र निर्मल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो मटिहानी निवासी दीपांशु का किसी के साथ मारपीट हुआ था जिसके बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।


जिसके बाद पांचों अपराधी एक दुकान पर सिगरेट पीते नजर आया था। पांचों अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी। चार बदमाश बदलपुरा का रहने वाला है जबकि एक खरीदी निवासी है। बदलपुरा निवासी बदमाशों की पहचान केशव, गौरव, निर्मल और छोटू के रुप में हुई है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अपराधी अब भी फरार है।