ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बेगूसराय में एक व्यक्ति का मर्डर, शराब कारोबारी ने की हत्या

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शराब कारोबारी ने एक युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

बेगूसराय में एक व्यक्ति का मर्डर, शराब कारोबारी ने की हत्या
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शराब कारोबारी ने एक युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदिरी 4 पंचायत के पन्ना पुर गांव की है. मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले नाथो ताती के रूप में की गई है.


ग्रामीणों ने बताया कि पन्नापुर के ही अमरेश तांती अपने घर में देसी शराब बनाकर बेचता था. गुरुवार के रात्रि में नाथो तांती का पुत्र शराब खरीदने उसके दुकान पर गया.शराब खरीदने के क्रम में ही शराब विक्रेता अमरेश तांती और नाथो तांती के पुत्र में विवाद हो गया, जिसमें मारपीट भी हुई.बाद में जब नाथो तांती शराब विक्रेता अमरेश तांती से पूछने गया कि मेरे पुत्र  के साथ क्यों मारपीट किया गया तब तक अमरेश तांती के परिजन जमा हो गए थे और लाठी डंडे से नाथो तांती के ऊपर टूट पड़े, जिससे उसकी मौत हो गई.


पीट-पीटकर हत्या कर देने की सूचना मिले ही मटिहानी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. पर ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं. वहीं शव को पुलिस अपने कब्जे में नहीं ले सकी है और ना ही पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी है. घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल छा गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता